DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने स्थापना दिवस मनाया

कोरबा । छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अखबार वितरक सेंटरों पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के स्थापना दिवस को केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा तथा कोरबा जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी अखबार वितरकों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के बैनर तले लगातार अखबार वितरकों की समस्याओं को उठाना तथा उसका समाधान में महत्वपूर्ण योगदान किया गया है, जो हमारी एकता का प्रमाण है तथा जनहित में अनेक कार्यक्रम किए गए जिससे गरीब, मजदूर, छात्र तथा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान व सहयोग करने में छत्तीसगढ़ संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ प्रदेश स्तर पर कोरबा जिले के गोढ़ी ग्राम पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला को गोद लेकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास में लाखों रुपए प्रदान किए गए। विद्यालय में छात्रों को स्वच्छ वातावरण व अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए इसके लिए छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ प्रयासरत है।
इस अवसर पर जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, संयोजक तपेश्वर राठौर, सहसचिव राय सिंह, रामा, सलाहकार कृष्णा निर्मलकर व सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाया।

Exit mobile version