DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलि

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा 01 अगस्त को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन 30 जुलाई को ह्दयाघात से निधन हो गया था। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा इकाई ने आज उन्हें दो मिनट का मौनधारण कर उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ बालको, जमनीपाली, कटघोरा एवं पाली इकाई ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संरक्षक पद्मसिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र साहू ने विनोद सिन्हा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि विनोद सिन्हा एक समर्पित एवं मेहनती व्यक्ति थे। वे मीसाबंदी के साथ अखबार वितरक, पत्रकार, नेता एवं समाजसेवी थे। सभी सदस्यों ने श्री सिन्हा के योगदान को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके विरासत को हम मिलजुलकर आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सचिव जयकुमार नेताम, मुरितराम कश्यप, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, रायसिंह, राजकुमार पटेल, नवधालाल चौहान, दिनेश वैष्णव, हेमंत जांगड़े, सुशील मैत्री, शोभाराम, अज्जू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version