DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने कटघोरा ब्लॉक में सामुदायिक भवन का मांग पत्र सौंपा विधायक प्रेमचंद पटेल को

कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई ने कटघोरा के अखबार वितरकों के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधानसभा कटघोरा क्षेत्र क्रमांक 22 विधायक प्रेमचंद पटेल के निज निवास पहुंच कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कटघोरा, कोरबा, भिलाई बाजार, बांकीमोंगरा के प्रतिनिधियों द्वारा विधायक प्रेमचंद पटेल का साल श्री$फल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया और अपनी समस्या से अवगत कराया तथा कटघोरा इकाई में सामुदायिक भवन की मांग की, जिसमें कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा बताया गया कि रोज सुबह उठकर प्रतिदिन अखबार पहुंचाना सराहनी कार्य है और अखबार वितरकों के हितों के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा तथा सहयोग करूंगा हर समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अंतिम व्यक्ति की समृद्धि की सोच रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी है और हम जनता के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हुए इस विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों द्वारा कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव (कन्हैया) का अच्छे कार्य को देखते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर , जिला सचिव जय कुमार नेताम, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव (बबलू), विजय दास (केडी), विशेषर प्रसाद साहू, रौशन दास, गौरव गुप्ता ,मनमोहन यादव (मोना),विनय डिक्सेना ,प्रिंस,यादव,राज कुमार पटेल ,दुर्गा, शैलेन्द्र कुमार ,बॉबी गुप्ता,प्रदीप यादव , अरविंद साह,ू शत्रुहन पटेल आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version