कोरबा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज 15 सितंबर 2025, सोमवार को कोरबा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महतारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, टीपी नगर, कोरबा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी विभाग, छ.ग. शासन)।अध्यक्षता करेंगी – कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत।विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक प्रेमचंद पटेल (कटघोरा), तुलेश्वर सिंह मरकाम (पाली-तानाखार) एवं फूलसिंह राठिया (रामपुर) उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँदोपहर 12.45 बजे से अतिथियों के आगमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद स्टॉल निरीक्षण, दीप प्रज्वलन, स्वागत उद्बोधन, एवं बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।इसके पश्चात अतिथियों द्वारा आशीर्वचन, अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान, मेधावी बालिकाओं का सम्मान, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम हेतु क्विज़, बाल विवाह निषेध हेतु शपथ ग्रहण तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया जाएगा।महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया कियह सम्मेलन जिलेभर से आईं महिलाओं और बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मानित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
