DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आरम्भ

BUNTY98_____699

यूथ UNDER-19 (यूथ) तथा  यूथ UNDER-15 (सब जुनियर)  के  मुकाबले अंतिम चरण में                  

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- 2026″ में आज  यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उदघाटन  रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया एवं विशेष अतिथि  नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं श्री नाकोडा इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर विक्रम गोयल  थे। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील सोनी  ने विशेष रूप से कहा कि खेल खेलने से अनुशासन आता है जिससे समय प्रबंधन के गुण सीखने मिलता है  इसलिए सभी को खेल से जुड़ना चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल रायपुर में PVC फ्लोरिंग का जीर्णोद्धार कार्य हेतु सहयोग की घोषणा की । मंच पर  रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ  के अध्यक्ष डा. मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में आज यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिकावर्ग में  सेमीफायनल तक के मुकाबले खेले जा चुके हैं तथा आगे के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए  मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल वर्ग:-    

सेमीफायनल –  यशवंत डेकाटे(रायपुर) ने  आर्यन सिंह (रायपुर) को 3 -1 तथा दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने युवराज बंजारे (बिलासपुर) को 3 -0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ UNDER-19 (यूथ)  बालिका  एकल वर्ग:- 
सेमीफायनल –  समाया पांडे (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-1 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने आरना खोटेले (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:-  सेमीफायनल – हर्षवर्धन सिंह (बिलासपुर) ने कवीश काला (रायपुर) को 3-0तथा दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-15 (सबजुनियर) बालिका-

सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथालावण्या पांडे (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-0  से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।   

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं | प्रतियोगिता में कल दिनांक 30 अगस्त 2026 को सीनियर पुरुष एवं महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मैच प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे।                    उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।

Exit mobile version