DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर छाया होली का खुमार, ढोल नगाड़ों की धून पर जमकर थिरके


कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर इस साल भी होली का खुमार देखते बन रहा था। सुबह 8.30 बजे से ही रंग गुलाल लेकर लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगे थे और श्री अग्रवाल पहले से ही तैयार बैठे थे। लोगों का आगमन प्रारंभ होते ही होली का खुमार चढऩे लगा था और देखते ही देखते उनके निवास स्थान का परिसर खचाखच भर गया। लोगों का हुजूम बढऩे लगा और श्री अग्रवाल सभी का अभिवादन करते दिखे। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आते दिखे। कोरबा के दिग्गज सहित आम से लेकर खास वर्ग के लोग अपने चहेते पूर्व मंत्री को होली की बधाई देने पहुंचे थे। जयसिंह अग्रवाल ने सभी का अभिवादन करते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए तिलक लगाकर एवं गले लगाकर सदभाव का परिचय दे रहे थे। यहां परिसर में स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ठंडाई और चाय की भी व्यवस्था थी। यहां परिसर रंगों से सराबोर दिख रहा था और ढोल नगाड़ों की आवाज से परिसर जहां गुंजायमान हो रहा था, वहीं जयसिंह अग्रवाल के साथ ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग थिरकते हुए नजर आ रहे थे और जमकर होली खेली।

Exit mobile version