DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गीत व संगीत से कार्यक्रम में बांधा समां, उपल​ब्धि पर बच्चे सम्मानित

कोरबा। बुधवारी बाजार स्थित गजानन साईं मंदिर में महाराष्ट्र मंडल, भगिनी मंडल, गणेश सेवा समाज के संयुक्त आयोजन में शरद पूर्णिमा पर कोजागिरी उत्सव हुआ। बालको, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, एनटीपीसी से 100 से ज्यादा महाराष्ट्रीयन बंधु-भगिनी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत चिंतन ओत्तलवार ने गणेश वंदना से की। सुगम संगीत में सुनील पाठक, ज्ञानेश तिलवणकर, श्वेता ओत्तलवार, स्वाति रेगे ने हिंदी और मराठी गीत सुनाए। भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन पूर्णिमा कोजागिरी तक बालिकाओं के गाए भुलाबाई गीतों की प्रस्तुति जया जोशी ने दी। बच्चों ने मनोरंजन खेलों में भाग लिया। परिवार परिचय के दौरान संरक्षक और वरिष्ठ सदस्य सुधीर रेगे, स्वाती रेगे ने बच्चों को उनकी उपलब्धि पर सम्मान पत्र दिए। बड़ों को शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, रोजगार, व्यवसाय, कला, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम के लिए सम्मान पत्र दिए गए।

सभी परिवारों को कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी कोरबा, रॉयल एनफील्ड की कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा की ओर से पुरस्कार दिए गए। गजानन साईं मंदिर के जीर्णोद्धार और कुछ नवनिर्माण के लिए गणेश सेवा समाज के आह्वान पर भगिनी मंडल ने 11 हजार रुपए दान दिए। इसके बाद सुधीर रेगे, प्रवीण जाखड़ी, हेमन्त माहुलीकर, सुनील पाठक, ज्ञानेश तिलवणकर, मनोज जायसवाल, विवेक जोशी, चिंतन ओत्तलवार, राजेंद्र पागे, दांडेकर, आलोक दिवाटे, यामिनी गिरधर, सुधीर चिटणवीस ने सहायता राशि की घोषणाएं कीं।

Exit mobile version