कोरबा। ग्रामीण अंचल खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत् बच्चों ने हाल ही में हुई जेईई मेंस परीक्षा में सर्वागीण अंक प्राप्त कर ना सिर्फ विद्यालय का बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल ने बताया कि लायंस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत् विद्यार्थियों में से प्रियांश साहू पिता ओम प्रकाश साहू ने 99.46 परसेंटाइल ,इशिता अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल ने 98.94 परसेंटाइल एवं मोही सुल्तानिया पिता रोहनी सुल्तानिया ने 98.91 परसेंटाइल प्राप्त कर देश में गौरवमयी इतिहास रचा है। जिससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। शिक्षा के प्रति इन छात्रों की रूचि प्रारंभ से ही रही है। आज इन्होंने अपनी मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में कामयाबी का परचम लहराया है। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये अपना आशीर्वाद प्रदान किया और जीवन में हमेशा आगे बढऩे के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जेईई मेंस परीक्षा में रचा गौरवमयी इतिहास
