DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बसंत प्रिंस‑प्रिंसेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दी प्रस्तुति

कोरबा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूल परिसर को पीले पुष्पों, रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा और आरती से हुई। छात्रों ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की। स्कूल में बसंत प्रिंस और बसंत प्रिंसेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले और बसंती परिधानों में मंच पर आत्मविश्वास के साथ उतरे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में स्कूल की चेयरपर्सन अंजलि अग्रवाल और डायरेक्टर आशीष अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। प्रिंसिपल सचिन शुक्ला ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version