DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बैडमिंटन की बारीकी सीख सकेंगे बच्चे: समरकैंप के लिए एडमिशन प्रारंभ

कोरबा| स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। बच्चों की धमा चौकड़ी घर में शुरू हो जाएगी। इससे बचने के लिए बच्चों को बैडमिंटन की बारीकियां सीखने के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना द्वारा प्रशिक्षण कैंप शुरू होगा। इसमें पैरेंट्स अपने बच्चों को भेजकर खेल विधा की प्रारंभिक गतिविधियां सीखा सकेंगे। नगर निगम कॉलोनी निहारिका स्थित मनोरंजन गृह के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित डबल बैडमिंटन कोर्ट में यह प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि खास गर्मी की छुट्टियों में जब बच्चे पढ़ाई की जिम्मेदारी से थोड़ी राहत का वक्त पाते हैं, उनके लिए बैडमिंटन कोचिंग कैंप का यह कॉन्सेप्ट लॉन्च किया गया है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर कुशलता प्राप्त कोच द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version