DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वार्षिक उत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

कोरबा। शहर के स्टार किड्ज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल में सत्र 2026-27 का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला अभियोजन अधिकारी नंद कुमार पटेल व विशेष अतिथि सहायक जिला अभियोजन अधिकारी वाईआर जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी, उनके साथ परिजन ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे नर्सरी से रचित शर्मा, केजी-1 से अवनीश पाण्डेय, केजी-2 से अनुमान, कक्षा-1 से शिवाश, सताक्षी, सुनैना, मान्या, मेघा, भाग्यश्री, उपासना, दिव्याश, रियांश, ओमप्रकाश समेत अन्य सभी विजेता छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

Exit mobile version