DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में निकली मसीही रैली, भक्तिमय हुआ शहर:क्रिसमस से पहले सुख-शांति और अमन-चैन का संदेश, देर रात तक चला कार्यक्रम

कोरबा। मसीही समुदाय ने शुक्रवार को कोरबा में क्रिसमस से पहले उत्साह के साथ क्रिसमस रैली निकाली। नगर के सभी चर्चों में 24 दिसंबर की रात आयोजन होंगे, जिसके बाद मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई जाएंगी।

यह रैली प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाने और उनके संदेश को फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। रैली में युवाओं की टोली विशेष रूप से उत्साहित दिखी, जो नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रही थी। लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क भीड़ से पटी हुई थी। यह उत्सव 4.30 घंटे तक चला और देर रात तक जश्न जारी रहा। शनिवार सुबह भी केसीडब्ल्यूसी के अनुयायियों ने शहर में एक और मसीही रैली निकाली।

शांति और भाईचारे का संदेश देती क्रिसमस रैली

यह जिला स्तरीय रैली मेनोनाइट चर्च से शुरू होकर सुभाष चौक निहारिका तक गई, और फिर ओपन थिएटर घंटाघर पहुंची। घंटाघर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली में शामिल पादरियों ने शहर के हर चौक-चौराहे पर अमन-चैन की प्रार्थना की और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। रैली में युवक-युवतियों की भागीदारी अधिक रही।

शहर में सुख-शांति और अमन-चैन के लिए निकाली गई रैली

इस रैली का नेतृत्व आरओ चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति के प्रमुखों ने किया। मसीही समाज के सदस्य रेवंसिया गोस्वामी ने बताया कि यह रैली शहर की सुख-शांति और अमन-चैन के लिए निकाली गई थी। पूरे शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए यह घंटाघर पहुंची, जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Exit mobile version