DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शहर कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष राकेश पंकज ने युवा कांग्रेस के जिला संगठन का किया विस्‍तार

कोरबा । भारतीय युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्‍यक्ष राकेश पंकज ने युवा कांग्रेस के जिला संगठन का विस्‍तार किया है । जिसमें जिला अध्‍यक्ष ने 49 युवाओं को विभिन्‍न पदों पर नियुक्‍त किया है । अजित बर्मन बालको,  विवेक श्रीवास जैलगांव, प्राची दुबे राताखार, गौरव राजवाड़े कोरबा देवांगनपारा, मेहल चौहान मुड़ापार को उपाध्‍यक्ष नियु‍क्‍त किया गया है । वहीं आशीष गुप्‍ता पटेलपारा, मधुरदास महंत पाड़ीमार, सुजीत बर्मन मुड़ापार, नारायण यादव शारदाविहार, कुलदीप राठौर बुधवारी, रजनी भारती परसाभांठा, निकिता खलखो रामपुर, विकास यादव दर्री, प्रहलाद साहु परसाभांठा, आकाश प्रजापति राताखार, साहिल कुरैशी मानिकपुर, तुमुल चौहान मुड़ापार एवं कमल चंद्रा एससीएसएल को महासचिव बनाया गया है तथा शशिराज मानिकपुर, रूपेश महंत सीएसईबी पूर्व, मिनकेतन गबेल कोरबा देवांगनपारा, प्रियंका मिश्रा पोड़ीबहार, मो.शफीक दर्री, दिनेश जायसवाल लालघाट, लवराज राजीवनगर, अभिषेक लहरे मानिकपुर, राजेश श्रीवास नई बस्‍ती लक्ष्‍मनबन तालाब, कुशाल बघेल मुड़ापार, जिशान खान पुरानी बस्‍ती कोरबा, नितेश यादव शिवाजी नगर, रितिक वानखेड़े शिवाजी नगर, लेखीराम केंवट पंप हाउस, अविनाश साहु कोसाबाड़ी, आशीष राठौर ढोढ़ीपारा, रूपेश साहु पथर्रीपारा, सोमेश दीवान बुधवारी, दुर्गेश साहु मुड़ापार, संजय पटेल कोसाबाड़ी, करण जांगड़े मानिकपुर, अमर जायसवाल देवांगन पारा कोरबा एवं धनराज निर्मलकर लालघाट को सचिव पद पर जिम्‍मेदारी दी गई है। 

इसके साथ आकाश प्रजापति, आशीष राठौर, संजय पटेल, राजेश श्रीवास, कुलदीप राठौर, कमल चंद्रा, अजीत बर्मन, विकास यादव, विवेक श्रीवास को संगठन महामंत्री, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और मंडल प्रभारी का अतिरिक्‍त जवाबदारी दी गई है। 

जिला अध्‍यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि कोरबा शहर जिला में युवा कांग्रेस कमेटी के नियुक्ति के लिए प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्‍यक्ष आकाश शर्मा, कोरबा जिला प्रभारी पुष्‍पेन्‍द्र साहु के अनुमोदन से एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पीसीसी सचिव विकास सिंह के मार्गदर्शन में संगठानात्‍मक नियुक्ति दी गई है । शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्‍याप्‍त है । 

नव नियुक्‍त पदाधिकारियों ने कहा है कि युवा कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्‍मेदारी दी उसका वे पूरी निष्‍ठा और उत्‍साह के साथ निर्वहन करेंगे । 

कमेटी में कुल 13 युवाओं को विशेष आमंत्रित सदस्‍य बनाए गये हैं  जिसमें पवन विश्‍वकर्मा सीएसईबी पूर्व, बृजभूषण प्रसाद जे पी कालोनी, कमलेश गर्ग लाटा, अश्‍वनी पटेल सर्वमंगला नगर, रूपेश चंद्रा छोटु रविशंकर शुक्‍ल नगर, राकेश चौहान मोतीसागर पारा, सरफुद्दीन आलम बलगीखार, विशाल डेविड राताखार, सूरज गुप्‍ता मुड़ापार, सोनल फिलिक्‍स रविशंकर शुक्‍ल नगर, बसलेल नंद मिशन रोड,  विकास पीटर शारदा बिहार एवं संदीप शर्मा बुधवारी शामिल हैं । 

Exit mobile version