DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ग्राम सखोदा में 4जी कनेक्टिविटी स्थापना हेतु भूमि संबंधी दावा-आपत्ति आमंत्रित

कोरबा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्शल अभियान पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आकांक्षी जिला योजना अंतर्गत ग्राम सखोदा, पहाड़ नंबर 20, राजस्व निरीक्षण मंडल कोरबी, तहसील पोंडी-उपरोड़ा में 4जी कनेक्टिविटी स्थापित करने हेतु चिन्हांकित भूमि के आधिपत्य प्रदाय संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में ग्राम सखोदा के समस्त संबंधित व्यक्ति एवं संस्थाओं को अवगत कराया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति/संस्था को उक्त भूमि पर किसी प्रकार का दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे दिनांक 06 मार्च 2026 तक न्यायालयीन समयावधि में उपस्थित होकर अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version