रायपुर,एजेंसी। रायपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 04 E 4060) और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री के पास यह हादसा हुआ।
मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसा मंगलवार तड़के हुआ है। हाईवा से टक्कर के बाद बस के पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखर गए।

अभनपुर के केंद्री के पास हाईवा से टक्कर के बाद सड़क किनारे पड़ी बस।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
अभनपुर में घायलों का चल रहा इलाज
6 घायलों में तीन लोगों का इलाज अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं और तीन का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
क्रेन के जरिए बस को हटाया गया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
ओवरटेकिंग के दौरान हादसे का अनुमान
हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हादसे की ये तस्वीरें –
हादसे के बाद के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती हुई पुलिस।
रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आर रही थी तभी अभनपुर के केंद्री के पास हादसा हो गया।
मंगलवार सुबह क्रेन के जरिए बस को घटनास्थल से हटाया गया।
अभनपुर के केंद्री के पास मंगलवार तड़के ये हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करती हुई।
