DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सीएम ने किया तबला वादक मोरध्वज वैष्णव को सम्मानित

कोरबा। तबला वादक मोरध्वज वैष्णव को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें वैष्णो समाज में दिए गए योगदान के लिए दिया गया। वैष्णव विगत 25 वर्षों से कोरबा तथा छत्तीसगढ़ के तबला तथा नृत्य के छात्रों को शिक्षा देकर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए हैं। इसके अलावा अभी तक विश्व के अनेकों देशो में अपनी कला के प्रदर्शन से अनेकों मान सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version