जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला में स्व. बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

