DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ट्रेन में CM साय ने मूंगफली खाई..कहा-इसके बिना सफर अधूरा:अब छत्तीसगढ़ के शहरों का ट्रेन से ही करेंगे दौरा, आम लोगों की जानेंगे समस्याएं

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तय किया है कि, वो प्रदेश के कई इलाकों का अब ट्रेन से ही दौरा करेंगे। ट्रेन के सफर में मुख्यमंत्री आम लोगों से मुलाकात करेंगे। उनकी समस्याएं भी समझेंगे। सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताएंगे।

दरअसल, रविवार रात सीएम साय ने अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर तक का सफर तय किया। उन्होंने आगे भी इस प्रयोग को जारी रखने की बात कही है। ट्रेन के सफर में मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहब, पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े भी थे। मुख्यमंत्री और सभी नेता ट्रेन में मूंगफली भी खाते नजर आए।

बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री साय को गीता भेंट की।

बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री साय को गीता भेंट की।

बुजुर्ग महिला ने दिया खास तोहफा

ट्रेन में CM ने मूंगफली खाते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि, इसके बिना भारतीयों की रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती। सफर के दौरान CM ने यात्रियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि, मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है, यह जान सकूं।

हमारी सरकार के काम को लेकर लोग क्या सोचते हैं, इसको जानने का यह यात्रा मुझे अच्छा अवसर देगी। इस दौरान मुख्यमंत्री को 65 साल की रेखा पाली नाम की बुजुर्ग ने भगवदगीता किताब भेंट की। मुख्यमंत्री की इस यात्रा में उन्होंने 4 साल की बच्ची समायरा से बात की, बच्ची को CM ने ऑटोग्राफ दिया।

सफर के दौरान यात्रियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की।

विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहब समेत कई नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मुंगफली खाते दिखे।

Exit mobile version