DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CM साय ने कोरबा में सहस्त्रबाहु चौक का लोकार्पण किया:पर्यटन, औद्योगिक क्लस्टर और रेलवे परियोजनाओं को बढ़ावा देने की घोषणा की

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के कटघोरा में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने जायसवाल समाज की ओर से आयोजित सहस्त्रबाहु चौक के लोकार्पण समारोह और वीर शहीद सीताराम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान कसनिया मोड़ पर स्थित चौक का नाम भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखा गया और उनकी प्रतिमा का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सहस्त्रबाहु प्रतिमा का पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा देने, औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना करने और रेलवे परियोजनाओं को गति देने की बात कही।

नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे- सीएम

उन्होंने सहस्त्रबाहु मूर्ति के साथ एक गार्डन बनवाने की भी घोषणा की और समाज के लोगों को बधाई दी। नक्सलवाद पर सीएम ने कहा कि नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जवान नक्सलवाद को खत्म करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों पर आने वाले दिनों में नक्सलवाद निश्चित रूप से समाप्त हो जाएगा।

Exit mobile version