रायपुर,एजेंसी।। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने 10 मंत्रियों के साथ रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एक साल के काम काज का लेखा जोखा पेश किया। प्रधानमंत्री आवास, योजना महतारी वंदन से जुड़ी किताबें और कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान कहा कि, मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। 1 साल में 213 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। 1700 से ज्यादा नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या उनकी गिरफ्तारी हुई है। वहीं 96 से ज्यादा गांव को फोर्स की सुरक्षा मिली है।
अपराधी किस्म के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। महिलाओं और किसानों के बीच सरकार का विश्वास बढ़ा है। सरकार ने जो वादा किया, उन्हें निभाया। जबकि कांग्रेस जब सत्ता में आई, तो उन्होंने जो वादे किए थे, उसे नहीं निभाए।

प्रधानमंत्री आवास, योजना महतारी वंदन से जुड़ी किताबें और कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया।
कांग्रेस सरकार में भरोसे का संकट था-सीएम
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार जब छत्तीसगढ़ में थी, प्रदेश में भरोसे का संकट आ गया था। लेकिन जब भाजपा सरकार बनी तो सरकार पर जनता का भविष्य कायम हो ऐसा काम किया। हमने सुशासन का वादा किया था। हम इसे पूरा भी कर रहे हैं।
कांग्रेस को चश्मा पहनना चाहिए- साय
कांग्रेस लगातार सरकार के कामों को विफल बता रही है। एक साल में सरकार को फेल बताया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, हम महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं तक पैसे पहुंचा रहे हैं। किसानों को आर्थिक सहायता दी गई।
कांग्रेस ने जो वादा अधूरा छोड़ दिया था, उसे भी निभाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया। इसके बावजूद विकास अगर और बेहतर काम कांग्रेस को दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें चश्मा पहनना चाहिए। तो कांग्रेस को अब कौन सा चश्मा पहनाए।
साल 2028 तक जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि, 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करेगा। साल 2028 तक सरकार ने यह संकल्प लिया है कि, हम प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का काम करेंगे।
मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होगा
मुख्यमंत्री ने करने का तरीका भी बताया। उन्होंने बताया कि 1 साल में 213 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। 1700 से ज्यादा नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या उनकी गिरफ्तारी हुई है। डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
96 से ज्यादा गांव को फोर्स की सुरक्षा मिली है। घर के अंदर 5 किलोमीटर के अपने एरिया को विकसित करने में सहयोग कर रहे हैं। इस तरह से हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
68 लाख गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त राशन
उन्होंने कहा कि, 68 लाख गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त राशन देने की योजना सरकार ने शुरू की है। प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए सुशासन और अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है।
मुझे आप लोगों को बताते हुए दर्द हो रहा है कि, संयुक्त राष्ट्र की सुपर रिटर्न संगठन है, जिसने पूरे विश्व में 20 गांव का चयन किया है। पर्यटन के क्षेत्र में उसमें हमारा छत्तीसगढ़ का गांव धुड़मारास भी शामिल है।
CGPSC के दोषियों पर कार्रवाई शुरू- CM
सीएम साय ने कहा कि, रायपुर में जिस तरह का नालंदा परिसर है। इस तरह छत्तीसगढ़ के 13 नगरी निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण भी कर रहे हैं। सीजीपीएससी का जो स्कैम था, आप सभी को पता है। उसके दोषियों को भी सजा दिलाने का वादा था। सीबीआई उसकी जांच कर रही है। उसमें भी जो दोषी लोग हैं, उन पर कार्रवाई शुरू हुई है।
