DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CMसाय बोले- महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी भाजपा सरकार:दिल्ली रवाना होने से पहले कहा – हारने पर EVM को दोष देना कांग्रेस की आदत

रायपुर,एजेंसी। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से EVM पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि ,वोटिंग के माहौल में कांग्रेस EVM पर उठाना इस बात को और पुख्ता करता है कि दोनों ही चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वहीं EVM को सीएम बोले कि जब कांग्रेस के लोग जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाता है। हारते हैं ईवीएम पर आरोप डालते हैं। ये बात कई और भी कांग्रेस की ओर से कही जा चुकी है।

दिल्ली में रहेंगे CM सीएम ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर कहा कि दिल्ली में भारत मंडप में छत्तीसढ़ दिवस है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मनाया जा रहा है वहां। हर दिन एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ दिवस है, राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा।

महाराष्ट्र में क्या हो रहा बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं।

नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई। नोट कांड पर भाजपा महासचिव तावड़े बोले- राहभाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कैश कांड पर कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं, वे मेरे पास 5 करोड़ रुपए मिलने का सबूत दें।

Exit mobile version