DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CM साय ने रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद:कोरबा में रामकथा भी सुने, बोले- जगद्गुरु के आगमन से लोग धन्य हो गए

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार शाम कोरबा पहुंचे। उन्होंने भवानी मंदिर में चल रही रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने कुछ देर तक कथा भी सुना।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि कोरबा में रामकथा का आयोजन हुआ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आगमन और उनकी कथा का श्रवण कर छत्तीसगढ़ के लोग धन्य हो गए हैं।

सीएम साय ने कोरबा में माता कौशल्या के भव्य मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में माता कौशल्या बाल रूप में भगवान राम को गोद में लिए हुए हैं, जो अत्यंत आकर्षक है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर और कथा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस विभाग ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। कोरबा की बीडीएस टीम ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले एयर स्ट्रिप रूंगड़ा से भवानी मंदिर तक के पूरे रूट की जांच की गई।

Exit mobile version