DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सीएमडी डॉ. मिश्रा पहुंचे गेवरा खदान

गेवरा दीपका | एसईसीएल के चेयरमैन सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा शनिवार को सुबह गेवरा खदान का दौरा किए। उन्होंने खदान के कोल फेस और विभिन्न पैचों का निरीक्षण करते हुए उत्पादन, डिस्पैच और ओवरबर्डन रिमूवल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने खदान की कोर टीम के साथ बैठक की और उत्पादन-उत्पादकता में सुधार की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने टीम को कोयला उत्पादन और डिस्पैच की मात्रा बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। गेवरा खदान, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान है वित्तीय वर्ष 2023-24 में 59 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। ज्ञात हो कि डॉ.मिश्रा का कार्यकाल को अब महज 2 महीने ही शेष है। ऐसे में उनका यह दौरा कई बिंदुओं पर मायने रखता है। इस दौरे को उत्पादन में सुधार और खदान की कार्यप्रणाली में दक्षता लाने की दिशा में एक अहम कदम भी माना जा रहा है।

Exit mobile version