DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस शासन काल में सीएमओ ने बिजली बिल पटाया नहीं: पाली नगर पंचायत का बिल पहुंचा 1.38 करोड़

कोरबा/पाली। पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में पदस्थ रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली से जमकर सुर्खियां बटोरी, लेकिन बिजली बिल पटाना भूल गए और पांच साल यूं ही बित गया और अब अजय के सुशासन में बिजली बिल का 1.38 करोड़ ने टेंशन पैदा कर दिया है। वर्तमान सीएमओ को यह टेंशन खाए जा रहा है।
पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में नगर पंचायत पाली में पदस्थ रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने जमकर मनमानी की और शहर विकास के लिए आये पैसों का जमकर बंदरबांट भी किया। यहां तक कि बिजली बिल को भी नहीं पटाया और अब नगर पंचायत के लिए यह सिरदर्द बन गया है।
ब्याज के पैसे से पटाने का निर्देश आया है- अजय जायसवाल


नगर पंचायत पाली का बिजली बिल पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में पटाया ही नहीं गया और मनमानी होती रही। बिजली बिल बढ़कर 1.38 करोड़ पहुंच गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि शासन से निर्देश आया है कि नगर पंचायत के खाते में जमा राशि के ब्याज से बिजली बिल पटाएं। नगर विकास के लिए यह राशि रिजर्व रहती है, लेकिन पाली की जनता पिछले पंचवर्षीय में पदस्थ रहे अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतेगी।

Exit mobile version