DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में कोल कारोबारी हत्याकांड:भाजपा नेता भावनानी फरार, 6 आरोपी जेल भेजे गए, जमानत याचिका खारिज

कोरबा/पाली। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में कोल माइंस इलाके में हुए रोहित जायसवाल हत्याकांड केस में 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता संजय भावनानी अभी भी फरार है।

घटना 28 मार्च 2025 की रात को सरायपाली उपक्षेत्र कोयला खदान में हुई। कोयला लोडिंग को लेकर हुए विवाद में कोल लिफ्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अनिल जायसवाल की शिकायत पर रोशन सिंह ठाकुर समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज

दूसरी तरफ, रोशन सिंह ठाकुर के परिवार की ओर से संध्या ठाकुर ने रोहित जायसवाल के परिजनों पर तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज कराया। इस मामले में राहुल जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, धर्मराज मरावी, राजेश डोंगरे समेत अन्य को आरोपी बनाया गया।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, निचली अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट के आदेश पर इन 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी संजय भावनानी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version