DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोल इंडिया के कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 1.2% बढ़ा, मार्च से नए दरों पर मिलेगा वेतन

कोरबा /गेवरा दीपका। कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) में 1.2% की बढ़ोतरी की है, जिससे अब कर्मचारियों को 21.3% महंगाई भत्ता मिलेगा। नई दरें 1 मार्च 2025 से प्रभावी होंगी और 31 मई 2025 तक लागू रहेंगी।
इस वृद्धि से कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के करीब 2.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। संशोधित दरों के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम ₹370 से अधिकतम ₹2350 तक की वेतन वृद्धि होगी।

हर तीन महीने में होता है संशोधन
परिवर्तनशील महंगाई भत्ता हर तीन महीने में संशोधित किया जाता है। अगले संशोधन की प्रक्रिया 1 जून 2025 से लागू होगी। यह संशोधन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के औसत के आधार पर किया जाता है।

7 मार्च 2025 को इस संबंध में कोल इंडिया के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) द्वारा सभी सहायक कंपनियों के सीएमडी को आदेश जारी किया गया है।

इस फैसले से कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Exit mobile version