DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रेष्ठ अभिभावक अवार्ड से नवाजे जाएंगे कोल कर्मी

Divya Akash

कोरबा। श्रेष्ठ अभिभावक अवार्ड से एसईसीएल गेवरा एरिया के कोल कर्मी नवाजे जाएंगे। यह अवार्ड 26 जनवरी को उन कोयला कर्मियों को दिया जाएगा, जिनके बच्चे मेरिट के आधार पर शासकीय प्रोफेशनल इंटीट्यूट में एंट्रेस एग्जाम से प्रवेश पाने में सफल हुए। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर महिला कर्मियों को कंपनी मुख्यालय स्तर पर श्रेष्ठ मातृत्व का सम्मान मिलता है। इसके लिए कंपनी मुख्यालय सभी एरिया दफ्तर से आवेदन मंगाते हैं। एसईसीएल गेवरा एरिया के महाप्रबंधक (कार्मिक) ने संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि गेवरा स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

पत्र में यह भी जानकारी दी है कि इस दिन ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को श्रेष्ठ अभिभावक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिनके बच्चे शैक्षणिक सत्र 2023-24 मेंे मेरिट के आधार पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शासकीय प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में प्रवेश पाने में सफलता पाई है। इस मापदंड पर खरा उतरने वाले कोल कर्मियों को संबंधित अनुभाग व इकाई में संपर्क कर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। यह सूची पूरी डिटेल के साथ गेवरा एरिया के कार्मिक दफ्तर में 15 जनवरी 2025 तक भेजनी होगी। इसके बाद मिलने वाली सूची पर िवचार नहीं किया जाएगा। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीष चंद्र ने बताया कि यह एरिया स्तर पर खास मौके पर देने वाले अवार्ड है। एरिया स्तर से उन महिला कर्मियों से आवेदन मंगाया जाता है, जिनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है।

Exit mobile version