DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गुजरात के पोरबंदर में कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत:नियमित उड़ान पर था ALH ध्रुव, एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हादसा

पोरबंदर,एजेंसी। जरात के पोरबंदर में रविवार दोपहर 12 बजे इंडियन कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर ध्रुव नियमित उड़ान पर था।

पोरबंदर एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे। हादसे में तीनों की जान चली गई, जिनकी पहचान सुधीरकुमार यादव, मनोजकुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

डीआइजी और जिला पुलिस अधीक्षक पहुंचे सूचना मिलते ही तटरक्षक बल के डीआईजी पंकज अग्रवाल और जिला पुलिस प्रमुख भागीरथ सिंह जाडेजा समेत पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। तीनों जवानों के शव पीएम के लिए पोरबंदर के भावसिंहजी सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।

पिछले साल 2 सितंबर को भी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।

हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद काफी दूर तक धुआं फैल गया।

मृतकों की बॉडी को पोरबंदर के भावसिंहजी सिविल अस्पताल ले जाते कर्मचारी।

क्रैश हेलिकॉप्टर एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव है। इसका इस्तेमाल रेस्क्यू और पेट्रोलिंग में होता है।

क्रैश हेलिकॉप्टर एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव है। इसका इस्तेमाल रेस्क्यू और पेट्रोलिंग में होता है।

Exit mobile version