बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार स्थित एक कृषि फार्म हाउस जिसका संचालक मकसूद कुरैशी द्वारा किया जाता है, वहां उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोरवेल की मरम्मत के दौरान एक विषैला कोबरा सांप पाइप के साथ बाहर निकल आया।
बोरवेल में समरसेबल पंप बंद हो जाने के कारण पंप मिस्त्री को बुलाया गया था। पंप के पाइप को बाहर खिंचा जा रहा था उसी समय पाइप के साथ साथ अचानक कोबरा सांप भी बाहर आ गया, जिसे देखकर सभी कर्मचारी घबरा कर दूर भाग खड़े हुए।

घटना की जानकारी फार्म संचालक मकसूद कुरैशी को दी गई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए ‘सांप मित्र’ के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा जायसवाल (कटघोरा) को सूचना दी। वे तुरंत मौके पर पहुँचे और सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू कर ले गए जिसे जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा।
कृष्ण जायसवाल ने बताया कि यह कोबरा अत्यंत विषैला सांप कोबरा है। इसके काटने पर अगर तुरंत एंटी वेनम नहीं लिया गया तो बचने की संभावना नहीं होती है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है।
