नई दिल्ली, एजेंसी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। इसके बाद पार्टी ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
इधर, राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया। वे हाथ में संविधान की कॉपी लेकर बोले- “सभी दल हमारे साथ आएं और सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलें। ये मोदी,शाह, डोभाल, मोहन भागवत हमारी आवाज नहीं दबा सकते। उनको हटना पड़ेगा।”
अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर लैंड करते ही प्लेन में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
राजीव चौक में बस पर चढ़ीं महिला प्रदर्शनकारी
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली बस पर चढ़ीं SFI की आईसी घोष। बस के सामने बैठ प्रोटेस्ट करने लगी। असल में SFI ने दिल्ली पुलिस के ऊपर महिला प्रदर्शनकारियों पर से बदसलूकी का आरोप लगाया था।
इसी बात को लेकर SFI ने विरोध करते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 7 के सामने कई महिला प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बस के आगे जमीन पर बैठ गईं।
करीब 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने सभी हटाकर बस में डिटेन करके हटा दिया।

राहुल का नया वीडियो, बोले- सभी दल एक साथ सुप्रीम कोर्ट चलें
राहुल हाथ में संविधान की कॉपी लेकर बोले- सभी दल हमारे साथ आएं और सुप्रीम कोर्ट चलें। ये मोदी,शाह, डोभाल, मोहन भागवत हमारी आवाज नहीं दबा सकते। उनको हटना पड़ेगा।
पुलिस बोली- दीपके ने पैरेंट्स से बात करने से मना किया
दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास अभिजीत दीपके के दादी के निधन की खबर पहुंची। ये दुखद समाचार पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस उनके पास गई और हर प्रकार की मदद के लिए उनसे पूछा गया। फ्लाइट, कॉल या जो भी उन्हें जरूरत हो, संवेदनशील भाव के साथ उनसे पूछा। उनसे लगातार पूछा गया कि उनकी पैरेंट्स से उनकी बात करा दें, जो उन्होंने मना किया। एकदम से मना किया। उन्हें थोड़ा सोचने का टाइम भी दिया गया। फिर दोबारा मदद के लिए पूछा। सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को गलत तरीके से बताया गया है।
मुंबई में भी CJP समर्थक हिरासत में लिए गए
मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। शनिवार को भी पुलिस ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों से करीब 600 लोगों को बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें
यमुना नदी में नाव पर चढ़कर प्रदर्शन
CJP बोली- आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें…
- सौरव दास ने कहा- हमसे कहा गया कि एक साल तक शांति भंग नहीं होनी चाहिए, लेकिन शांति भंग करने का काम पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने किया है।
- दास ने कहा- हम पीछे नहीं हटेंगे। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे सड़कों पर उतरें। हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें जहां रोका जाएगा, हम वहीं प्रदर्शन करेंगे।
- आशुतोष रांका ने कहा- हम चार पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनराई विजयन के आभारी हैं, जो कल सड़कों पर उतरे। हमें उम्मीद है कि सभी संगठन और राजनीतिक दल भविष्य में भी एकजुट होकर यह लड़ाई जारी रखेंगे।
- रांका ने कहा- आज भी CJP के कई साथियों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पिछले कुछ दिनों में AISF के कई सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट हुई।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, प्रदर्शन की तस्वीरें…
कनॉट प्लेस के पास नेहा बोरा भागती दिखीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे थे।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाने के लिए बड़ी संख्या में डिटेंशन बसों का इस्तेमाल किया गया।
डिटेंशन बसों के अंदर जेलनुमा लोहे की सलाखों के अंदर महिला प्रदर्शनकारियों को रखा गया।
