DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कलेक्टर ने पत्नी के साथ किया मतदान

कोरबा | नगरीय निकाय चुनाव में कलेक्टर अजीत वसंत ने अपनी पत्नी रूपल ठाकुर के साथ मतदान केन्द्र क्रमांक 163 डिंगापुर में मतदान किया। उन्होंने बीएलओ के पास जाकर काउंटर में पहले मतदाता पर्ची ली। इसके बाद वोट डाला। प्राइमरी स्कूल डिंगापुर के कक्ष क्रमांक एक में जिस समय कलेक्टर पहुंचे वहां कोई मतदाता नहीं पहुंचा था। सबसे पहले उनकी पत्नी रूपल ठाकुर ने ही मतदान किया। इसके बाद दूसरा वोट कलेक्टर ने दिया।

Exit mobile version