कोरबा। गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूजा की। उन्होंने आश्रम में चौका आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की व संतों का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा के पूजा में शामिल हो सका। उन्होंने आश्रम परिसर में ही 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। मंत्री देवांगन ने कहा कि आप सभी ने विधानसभा और नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताया।
डबल इंजन की सरकार ने कोरबा नगर निगम के सभी वार्डों में पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है। जिसका काम तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में भी करोड़ों के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया तेजी से कर कार्यों को गति दी जा रही है। इस अवसर पर मंत्री ने महंत ज्ञानेश्वर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कहा कि गुरु की कृपा शिष्य को जीवन के समस्त विघ्नों से रक्षा करती है। उसे अज्ञानता से ज्ञान, संकट से समाधान की और मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, लखन चंद्रा, पार्षद प्रताप सिंह, जीवेन्द्र चंद्रा, नन्द कुमार चंद्रा, चन्द्रिका चंद्रा, नारायण गभेल, प्यारे लाल गभेल, हेमंत गभेल, रेशम महंत समेत समाज प्रमुख मौजूद रहे।
