DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Companies Bankrupt: अमेरिका से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, दिवालिया हुई कंपनियां, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही दुनिया भर के देशों पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने का दबाव बना रहे हों लेकिन घरेलू कंपनियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक 655 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं, यह आंकड़ा पिछले 15 वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा है। केवल 2024 को छोड़ दें, जब 687 कंपनियां दिवालिया हुई थीं, तो यह स्थिति 2010 के बाद सबसे गंभीर मानी जा रही है। अनुमान है कि साल के अंत तक यह संख्या 800 तक पहुंच सकती है।

महीने दर महीने स्थिति बिगड़ती गई

  • अगस्त 2025: 76 कंपनियां दिवालिया
  • सितंबर 2025: 66 कंपनियां
  • अक्टूबर 2025: 68 कंपनियां

2022 के मुकाबले अमेरिका में दिवालिया कंपनियों की संख्या में 100% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कौन-सा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित?

  • इंडस्ट्रियल सेक्टर: 98 कंपनियां (सबसे अधिक)
  • कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी: 80 कंपनियां
  • हेल्थकेयर: 45 कंपनियां

दिवालिया के बढ़ते आंकड़े साफ इशारा करते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था गहरे दबाव में है और कॉरपोरेट सेक्टर गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।

पिछले 15 सालों में दिवालिया होने वाली कंपनियों का रिकॉर्ड

वर्षकंपनियों की संख्या
2010 828
2011 634
2012 586
2013558
2014 471
2015524
2016576
2017520
2018 518
2019589
2020639
2021 405
2022 372
2023634
2024 687 
2025 (अब तक) 655

Exit mobile version