DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नितेश कुमार मेमोरिलय लायंस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला आयोजन के साथ साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

बच्चों के रचनात्मक विचारों को प्रकट करती है विज्ञान प्रदर्शनी – लायन अग्रवाल

कोरबा। गत 21 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच संपन्न कराते हुये समापन किया गया।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वर्तमान समय में हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व को विभिन्न विज्ञान मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया। बच्चों के द्वारा बनाये गये विज्ञान मॉडल्स को कमला नेहरू महाविद्यालय से आयी विज्ञान संकाय की प्रमुख व्याख्याता डॉ. सुनीरा वर्मा और डॉ.बीना बिश्वास सहित विवेक अग्रवाल ने समीक्षा करते हुये अंक प्रदान किया। बच्चों के इस प्रकार के विज्ञान मॉडल्स को देखकर सभी ने प्रशंसा की। इस पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि हमारे जीवन में हर एक कार्य विज्ञान के सिद्धॉतों से ही संचालित होता है। साथ ही आनंद मेले में बच्चों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों का स्टॉल लगाया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल ने सभी बच्चों को उनके विज्ञान मॉडल्स से संबंधित कई प्रश्न करते हुये उनकी सराहना की।

गोल्डन क्रिकेट क्लब की टीम रही विजयी

इसी कड़ी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित स्व. नितेश कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच गोल्डन क्रिकेट क्लब कोरबा एवं बाराद्वार इलेवन के बीच कराया गया। जिसमें गोल्डन क्रिकेट क्लब कोरबा टीम 30 रनों से विजयी रही। विजयी टीम को विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल, डायरेक्टर आशीष कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल ने स्व. नितेश कुमार अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट कप प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्रगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version