DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शोक समाचार : सेवानिवृत्त अधिकारी राजेंद्र सक्सेना को पितृशोक

कोरबा/बिलासपुर। जल संसाधन कोरबा में सेवारत रहे इंजीनियर एवं कोटा से अनुविभागीय अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त राजेंद्र कुमार सक्सेना के पिताश्री पी एन सक्सेना का 25 अगस्त 2025 को 12 बजे फरीदाबाद अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार मूलनिवास स्थान झांसी में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिजन, स्वजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। स्वर्गीय श्री पी एन सक्सेना के अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीयश्री पी एन सक्सेना अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए।

Exit mobile version