कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व सभापति कांग्रेस नेता धुरपाल सिंह कंवर की मां श्रीमती सावन कुंवर 85 वर्ष का शुक्रवार, रात्रि 10 बजे निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार शनिवार 18 अक्टूबर को 11 बजे $गृहग्राम डुमरमुड़ा स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीमती सावनकुंवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त की है ।
श्री अग्रवाल ने दुख के इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
निगम के पूर्व सभापति धुरपाल को मातृशोक
