DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शोक: राजू मकवाना को पत्नी शोक

कोरबा। कोरबा (तुलसी मार्ग/गांजा गली) निवासी एवं गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य विनोद राजू भाई मकवाना की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिकाबेन मकवाना (58 वर्ष) का आज गुरुवार, 30 जुलाई को स्वर्गवास हो गया। वे अपने पीछे स्वाति, नीरवि, हिंगू (पुत्री), आकाश मकवाना (पुत्र), उमेश मकवाना (भतीजा) सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, गुजराती समाज सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निज निवास (गांजा गली, कोरबा) से निकलकर मोतीसागर पारा मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य उमेश मकवाना की चाची थीं। उनके अंतिम संस्कार में समाज के तथा कोरबा के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Exit mobile version