गेवरा-दीपका | चंद्रा समाज का वार्षिक सम्मेलन वर्कर्स क्लब गेवरा में धूमधाम से मनाया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महिलाओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज प्रमुख रामकुमार चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन से की। समाज के वरिष्ठ सदस्य गंगाधर चंद्रा, कमल दास, नर्मदा चंद्रा और गोवर्धन चंद्रा का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कुसी दौड़ स्पर्धा में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिता को सफल बनाया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समाज को एकजुट रहने और विकास के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चंद्रा समाज ने अपने परिश्रम और एकता से हमेशा एक मिसाल कायम की है। समाज को शिक्षा, स्वरोजगार और सांस्कृतिक प्रगति के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रा समाज के अध्यक्ष रामकुमार चंद्रा, सचिव गिरधारी लाल चंद्रा, कोषाध्यक्ष कुमार चंद्रा, लक्ष्मण चंद्रा, बनवारी चंद्रा, अमृतलाल चंद्रा व जीवराखन चंद्रा समेत अन्य का योगदान रहा। मंच का संचालन शिक्षक रवि चंद्रा और शिक्षिका निधि चंद्रा ने की।
