प्रदेश पंचायत सचिव संघ के महासचिव सुनील जायसवाल के नेतृत्व में सीईओ श्रीवास से सौजन्य मुलाकात
कोरबा/पाली। जनपद पंचायत पाली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिश देवांगन को भारमुक्त करने के बाद बीते सप्ताह कटघोरा में पदस्थ सीईओ ए के श्रीवास ने पाली जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण किया। पाली में पदस्थ होने के बाद पंचायत सचिव संघ ब्लाक पाली ने प्रदेश महासचिव सुनील जायसवाल के नेतृत्व में सीईओ श्री श्रीवास से सौजन्य मुलाकात की और बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुनील जायसवाल के साथ सचिव संतोष राव, ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार टेकाम, बिशोक सिंह सहित अन्य कई सचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ श्री श्रीवास के साथ सचिवों ने विकास कार्यों पर चर्चा भी की और सीईओ ने पाली ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों को विकास कार्यों का समान अवसर देने की बात कही।

