कोरबा। जिला कांग्रेस ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर के सामने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों का पुतला दहन भी किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी को प्रदेश के जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहती है। इसे बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध जाता रहे हैं। इसी वजह से ईडी कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। पूर्व महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की प्री प्लानिंग के तहत काम कर रही है।
प्रदेश में अडानी और केंद्र सरकार का विरोध होता है तो वहां के विपक्षी नेताओं को ईडी व सीबीआई जैसे एजेंसियों को फंसाने के लिए भेज दिया जाता है। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी में कहा कि मोदी कांग्रेस से डरता है इसलिए ईडी को सामने करता है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने भी ईडी की कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, गजानन साहू, पार्षद नारायण कुर्रे, संतोष यादव, रवि कुंटे, मनहरण राठौर समेत कांग्रेसी उपस्थित थे।
