DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की खुदकुशी:बिलासपुर में लाइसेंसी-बंदूक से फायरिंग, जबड़े को चीरकर निकली बुलेट, नीट की कर रहा था तैयारी

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह (20) है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा है। डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव सिम्स भेजा गया है।

रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर सभी क्रिकेटरों को बधाई दी, जिसे संस्कार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर भारत की जीत का जश्न मनाया था।

कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे ने इसी घर में खुद को गोली मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

कांग्रेस नेता अजय सिंह के घर पर पुलिस की टीम मौजूद है। सुसाइड को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

संस्कार ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की पोस्ट को अपना स्टेटस बनाकर भारत की जीत का जश्न मनाया था।

संस्कार ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की पोस्ट को अपना स्टेटस बनाकर भारत की जीत का जश्न मनाया था।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास युवक ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल की ओर गया। अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक गर्दन से सटाकर गोली चला दी। बुलेट जबड़े को चीरकर निकल गई है।

इस दौरान गोली लगते ही संस्कार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन ऊपर के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि संस्कार सिंह फर्श पर खून में लथपथ पड़े हैं। कमरे में खून बिखरा हुआ था।

गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

सिलेक्शन न होने के कारण था डिप्रेशन

बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी, तब से नीट की तैयारी कर रहा था। लगातार सिलेक्शन न होने के कारण वह डिप्रेशन में था। आज वह कोचिंग के लिए भोपाल जाने वाले था, लेकिन उससे पहले ही खतरनाक कदम उठा लिया। आशंका जताई जा रही है कि सिलेक्शन नहीं होने की वजह से आत्महत्या की है।

सरकंडा थाने के टीआई नीलेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। बंदूक जब्त कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।

सरकंडा टीआई नीलेश पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

नीट की तैयारी कर रहे संस्कार सिंह ने खुदकुशी कर ली। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया।

बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह की तस्वीर है। (फाइल फोटो)

Exit mobile version