DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पालिका अध्यक्ष पद हेतु प्रशांति सिंह पर दांव लगा सकती है कांग्रेस


25 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति में हैं सक्रिय
कोरबा/दीपका ।

नगर पालिका परिषद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है और दीपका में भाजपा के कई दावेदार सामने आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस में जो नाम उभरकर सामने आया है, उसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रशांति सिंह का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है और माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रशांति पर अपना दांव लगा सकती है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु सक्रिय कांग्रेस नेत्री प्रशांति सिंह की दमदार दावेदारी की चर्चा होने लगी है । उल्लेखनीय है कि जिले की राजनीति में प्रशांति पिछले 25 वर्षों से सक्रिय रह कर कांग्रेस के लिए पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं विधान सभा हो अथवा लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जीतोड़ मेहनत से कांग्रेस संगठन में इनका क़द बढ़ा है, वहीं कांग्रेस के क्षत्रप डॉ चरण दास महंत तथा सांसद ज्योत्सना महंत
का पूरा आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त है । कांग्रेस नेत्री प्रशांति सिंह ने एक मुलाक़ात में बताया कि यदि पार्टी उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित करती है, तो दीपका के समस्त कांग्रेस नेताओं व कॉर्यकर्ताओं की मदद से वे यह चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगी। प्रशांति सिंह उच्च शिक्षित महिला हैं। उनके मन में दीपका नगर पालिका के सर्वांगीण विकास की ललक है। उनका कहना है -दीपका में पिछले 25 वर्षों से रहते हुए उन्होंने यहां के लोगों की सेवा की है । महिलाओं के बीच लोकप्रियता का लाभ भी इन्हें मिल सकता है। यही कारण है कि दीपका नगर पालिका अध्यक्ष के लिये कांग्रेस पार्टी में इनके नाम की खूब चर्चा हो रही है।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर, बोधराम कँवर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद, प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा का आशीर्वाद भी इन्हें मिलेगा, ऐसी चर्चा है ।

Exit mobile version