DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कर्नाटक में कांग्रेस MLC ने BJP विधायक को मुक्का मारा

मीटिंग में जमीन के कब्जे को लेकर गाली-गलौज, मंत्री ने मामला शांत कराया

बेंगलुरु,एजेंसी। कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम (KDP) की मीटिंग में सोमवार को कांग्रेस एमएलसी भीमराव पाटिल और बीजेपी विधायक सिद्दू पाटिल के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि भीमराव ने सिद्दू को मुक्का मारा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बिदर में यह मीटिंग वन भूमि पर कब्जे को लेकर थी। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते और उंगली उठाते दिख रहे हैं। करीब 3 मिनट तक दोनों एक-दूसरे को गाली गलौज करते रहे।

मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस और वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मंत्री ईश्वर खंद्रे ने मामला शांत कराया।

मीटिंग में कांग्रेस MLC, BJP विधायक की तरफ बढ़े और हाथ उठाया।

पुलिस ने बीच-बचाव किया।

विवाद के बाद मीटिंग हॉल में अफरा-तफरी का माहौल दिखा।

जमीन पर कब्जे के सवाल पर कांग्रेस MLC बोले- तुम होते कौन हो पूछने वाले?

मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक सिद्धू पाटिल ने एमएलसी पर हुमनाबाद में जंगल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एमएलसी ने जवाब में कहा- तुम कौन होते हो पूछने वाले? इसी के बाद विवाद बढ़ गया।

दोनों नेता पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में दोनों में तीखी बहस हुई थी।

Exit mobile version