DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव जेरिता लेतफलांग का जीपीएम दौरा:पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से संवाद, निष्क्रिय नेताओं को दी चेतावनी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,एजेंसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जेरिता लेतफलांग के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय केशव गार्डन रॉयल पैलेस में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जेरिता लेतफलांग ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पार्टी के संगठन पर लगातार किया जायेगा काम

पार्टी के संगठन पर लगातार किया जायेगा काम

कांग्रेस कार्यकर्त्ता बने रहेंगे जनता की मुखर आवाज

राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस में पद लेकर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों को काम करने अथवा पद छोड़ने की बात कही और पार्टी के अनुशासन पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य करेंगे।

पार्टी के संगठन पर लगातार किया जायेगा काम

बैठक के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान खुशबू केशरवानी ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, राकेश मसीह, रमेश साहू, मुद्रिका सर्राटी, हरीश राय, गुलाब राज, नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, बलबीर सिंह क़रसायल, दया वाकरे, मूलचंद कुशराम, वीरेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिलेंडर के बढ़ते दामों पर सरकार का पुतला फूंका

कार्यक्रम के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जेरिता लेतफलांग की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

Exit mobile version