DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज:AICC ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया को लेकर संगठन सृजन अभियान शुरू हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इस अभियान के तहत 17 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये सभी पर्यवेक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजस्थान और तेलंगाना राज्य के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

ये है 17 पर्यवेक्षक

सीताराम लांबा

सप्तगिरि उलाका

अजय कुमार लल्लू

सुबोध कांत सहाय

उमंग सिंघार

आर. सी. खुंटिया

राजेश ठाकुर

विवेक बंसल

डॉ. नितिन राउत

श्याम कुमार बरवे

प्रफुल्ल गुदाढे

चरण सिंह सापरा

विकास ठाकरे

हीना कांवरे

रीता चौधरी

रेहाना रेयाज़ चिश्ती

अजमतुल्लाह हुसैनी

Exit mobile version