बलौदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा के नेतृत्व में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी चौक में राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देश के विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, युवाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदन लाल यादव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को नई दिशा दी। उनकी विकासवादी सोच ने देश को आगे बढ़ाया। उनके आदर्श और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत बलौदा अध्यक्ष कविता प्रवीण डहरिया, ललिता पाटले, शशि जगत, गोविंद राम देवांगन, कन्हैया लाल राठौर, मनोज यादव, संजय देवांगन, नवल सिंह ठाकुर, आरिफ कुरैशी, प्रीतेश शुक्ला, नर्मदा सोनी, शिवा देवांगन, केशव पाटले, मुन्ना गोटिया, दिलहरन, आवेश कादरी, दिवाकर, गोवर्धन कुर्रे, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राम सिंह छत्री मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंचे।

