कोरबा/जमनीपाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली के तत्वाधान में आज वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत जैलगांव चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमिताओं को लेकर सवाल उठाये तथा उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने निर्वाचन प्रणाली की निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग करते हुए इस अभियान को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जैलगांव चौक पर एकत्रित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत है और मताधिकार की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होती है।
पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और जनता के मन में किसी प्रकार का संदेह ना रहे, इसके लिए पारदर्शी कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनविश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है। जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त के काम-काज पर सवाल उठ रहे हैं तो उन्हें स्वयं से त्यागपत्र दे देना चाहिए, वरना सरकार को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। पूरे देश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से होने वाले जनहानि को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बालको ए.डी. जोशी, महामंत्री रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, पार्षद अयोध्या मस्तुल सिंह कंवर, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, मोहम्मद यासीन, संगीता श्रीवास, सीमा कुर्रे, मस्तूल सिंह कंवर, बी.सी. नामदेव, बिसाहू दास, डी.आर. नेताम, मनीराम साहू, शशि साहू, मोहम्मद जाकिर, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, सुरेंद्र यादव, रज्जाक खान, वीरेंद्र राठौर, रोपा तिर्की, छत्रपाल सिंह कुर्रे, हसीना बेगम, ललिता बेगम, अर्चना साहू, अनिता राय, सविता सिंह, पूजा श्रीवास्तव, भरत साहू, राजकुमार श्रीवास, राजाराम जायसवाल, मनोज कश्यप, अथरस टोप्पो, गणेश राम भारिया, शौखी पटेल, डॉ0 एल.पी. साहू सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
