जयसिंह अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी, एआईसीसी महासचिव सुश्री जरिता लैतफ्लांग के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में 13 सितम्बर, शनिवार को दोपहर 3 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक रखी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, ब्लॉक, मंडल, वार्ड कांग्रेस कमेटी सहित पार्षद, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है।
कांग्रेस प्रदेश सहसंगठन प्रभारी कल कोरबा में, लेंगी बैठक
