DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस ने किए अधिकृत उम्मीदवारों के बी फार्म जमा

कोरबा/पाली। नगर पंचायत पार्टी पाली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अध्यक्ष और सभी 15 वार्ड पार्षदों के अधिकृत प्रत्याशियों के बी फार्म को विधिवत रूप से मुख्य निर्वाचन अधिकारी पाली को जमा करा दिया है. यह प्रक्रिया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में पूरी की गई. पार्टी की ओर से बताया गया कि अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सावित्री श्रीवास वार्ड पार्षद हेतु वार्ड क्रमांक 1 से प्रतिभा पवन ध्रुव, वार्ड 2 से अनित पटेल ,तीन से ज्ञानेश्वर साहू,4 से रवि सोनी, 5 डॉ गुलाब सिंह बिसेन, 6 से श्याम लाल यादव, 7 पुनि राम पटेल, 8 से किरण पटेल, 9 करण चंदेल, 10 मोना प्रजापति, 11 सुल्तान अली, 12 तूफान सिंह राज ,13 रीमा वर्मा ,14 मोनिका जायसवाल ,15 आशा पटेल को अधिकृत उम्मीदवार घोषित करते हुए उनके बी फार्म जमा कर दिए गए हैं. पार्टी द्वारा अधिकृत तौर पर घोषित उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद असमंजस और अफवाह आदि की स्थिति दूर हो गई है कांग्रेस ने पूर्व सूची में वार्ड नंबर 5 और वार्ड 12 में अपने प्रत्याशी परिवर्तित किए हैं वार्ड प्रत्याशियों ने अध्यक्ष सहित वार्ड प्रत्याशियों ने अपने वार्डों में जनसंपर्क भी आरंभ कर दिया है

Exit mobile version