DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

11 जून को विद्याचरण शुक्ल की पूण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

कोरबा । जिला कांगे्रस अध्यक्षद्वय नत्थु लाल यादव एवं मनोज चौहान ने बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सली हमले में घायल नेता पं.विद्याचरण शुक्ल 11 जून 2013 को शहीद हो गये थे ।
उनकी पूण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा में दिनांक 11 जून 2025, दिन – बुधवार को प्रात: 11 बजे मनाया जावेगा ।
जिलाध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Exit mobile version